फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Flood Update Frontier village Sahuwal is suffering from flood, risk of diseases increased Ground report

Punjab Flood: साहूवाल में बाढ़... चार-चार फीट भरा पानी, जलभराव में रहने को मजबूर लोग; ग्रांउड रिपोर्ट

Sat, 06 Sep 2025 11:51 AM IST
शाहरुख खान पंकज शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर
पंकज शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Sep 2025 11:51 AM IST
सार

अमृतसर का सीमांत गांव साहूवाल बाढ़ की मार से बेहाल है। गांव में चार-चार फीट पानी भरा है। लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Punjab Flood Update Frontier village Sahuwal is suffering from flood, risk of diseases increased Ground report
punjab floods - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के अजनाला के सीमांत ब्लॉक रमदास का गांव साहूवाल बाढ़ से बेहाल है। पूरा गांव पानी में डूबा है। हालात दयनीय बने हुए हैं। इससे वहां काफी नुकसान हुआ है। लोग कई दिनों से पानी के बीच ही रहने को मजबूर हैं। इससे गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रावी दरिया में आई बाढ़ का चार-चार फीट तक पानी भरा है। लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


गांव साहूवाल के हालात इस बात की गवाही देते हैं कि आपदा केवल प्राकृतिक नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक समस्याओं को भी जन्म देती है। यहां के लोग अभी तक बाढ़ की समस्याओं से दो-दो हाथ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन ग्रामीणों की असली लड़ाई अब आजीविका बहाली, स्वास्थ्य और पुनर्निर्माण की है। जब तक सरकार और प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाते तब तक साहूवाल के लोगों को इन्हीं मुश्किलों से दो चार होना पड़ेगा।

 

गांव के लोगों जसपाल सिंह, हरदीप सिंह, मंगा सिंह और हरजिंदर ने बताया कि पानी का स्तर कुछ कम हुआ है लेकिन बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गांव में लोगों को बुखार की शिकायत बढ़ रही है। प्रशासन की टीमों ने मेडिकल किटें बांटी हैं लेकिन जांच की पूरी सुविधा न होने से लोग अब भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पशुओं पर आफत साहूवाल के लोगों को मवेशियों की भी चिंता सता रही है। चारे की भारी कमी से पशु भूखे हैं। लगातार पानी में रहने से उनके पैरों में संक्रमण फैल रहा है। अब तक चार ग्रामीणों को सर्पदंश का सामना करना पड़ा लेकिन मौके पर मेडिकल सहायता उपलब्ध होने से उनकी जान बच गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह पानी रहा तो पशुधन का भारी नुकसान होना तय है।

 

राहत सामग्री पर उठे सवाल
गांव वालों का आरोप है कि सही मायनों में जो लोग राहत सामग्री के सबसे अधिक हकदार हैं वे वंचित रह गए हैं। कई जरूरतमंद परिवारों तक राशन और अन्य सामग्री नहीं पहुंच पाई। आसपास के गांवों के कुछ लोग और ऐसे परिवार जिन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता नहीं थी, वे सामान लेकर चले गए। इससे असंतोष का माहौल बना हुआ है।

चोरी की घटनाओं ने बढ़ाई परेशानी
आपदा की इस घड़ी में गांव में आपराधिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। अब तक तीन-चार घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लोग कहते हैं कि जब वे सुरक्षित ठिकानों पर थे तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके घरों में सेंधमारी कर नुकसान पहुंचाया। यह स्थिति ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा रही है।
 

फसल पूरी तरह तबाह
गांव साहूवाल का मुख्य रोजगार खेती-बाड़ी है। इस बाढ़ ने किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसान कहते हैं कि यह नुकसान केवल मौसमी नहीं बल्कि आने वाले महीनों की रोजी-रोटी पर भी भारी पड़ेगा। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार उचित मुआवजा दे ताकि वे फिर से खेती शुरू कर सकें।

 

प्रशासन, सेना और एनजीओ जुटे मदद में
फिलहाल प्रशासन, बीएसएफ, सेना, एनडीआरएफ और कई एनजीओ लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और मेडिकल टीमें गांव का लगातार दौरा कर रही हैं। फिर भी कई ग्रामीणों का कहना है कि यह मदद पर्याप्त नहीं है और उन्हें लंबे समय तक पुनर्वास और पुनर्निर्माण में सहयोग की आवश्यकता होगी।

सरकार से बड़ी उम्मीद
ग्रामीणों का कहना है कि साहूवाल पहले भी सीमांत इलाका होने के कारण कठिनाइयों का सामना करता आया है। घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, पशु बीमार हैं और फसल पूरी तरह तबाह है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि गांव के पुनर्निर्माण में विशेष सहयोग दे।

ग्रामीणों की मांग है कि मुआवजे के साथ-साथ टूटे-फूटे मकानों की मरम्मत, बीमार पशुओं के इलाज और राहत सामग्री के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। 356 लोगों की आबादी वाले गांव में 184 पुरुष व 172 महिलाएं हैं। गांव में कुल 60 परिवार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed