{"_id":"57769b624f1c1bd34979ab13","slug":"protest-tarn-taran-protest-protest-on-dsp-office-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी कार्यालय श्री गोइंदवाल के समक्ष धरना लगाकर नारेबाजी करते सीपीएम के नेता।
- फोटो : amarujala
सीपीएम ने शुक्रवार को पुलिस की धक्केशाहियों के खिलाफ डीएसपी श्री गोइंदवाल साहिब के कार्यालय समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। अगुवाई देहाती मजदूर सभा के नेता जसबीर सिंह वैरोवाल, जम्हूरी किसान सभा पंजाब के मनजीत सिंह बग्गू कोट, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के नेता सुलक्खण सिंह तुड़ ने संयुक्त रूप से की।
सीपीएम नेता मुख्तार सिंह मल्ला, चमन लाल दराजके, अरसाल सिंह संधू, बलदेव सिंह पंडोरी, दलजीत सिंह दयालपुरा ने कहा कि पुलिस थानों के किए सियासीकरण के चलते आम लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा। सियासी दबाव कारण गांव पखोके में दलित मजदूर की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारों को नहीं पकड़ा जा रहा है।
इसी प्रकार गांव तुड़ की महिला सरपंच मनजीत कौर और समूह पंचायत पर भी हमला किया गया। यह मामले एसएसपी और डीएसपी के ध्यान में लाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। मौके पर पहुंचे डीएसपी (ट्रैफिक) गुरचरण सिंह गोराया, डीएसपी सतपाल सिंह ने धरनाकारियों को विश्वास दिलाया कि गांव पखोके के मजदूर हरजीत सिंह के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा और अन्य मामलों का जल्द ही हल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर चरणजीत सिंह बाठ, अजायब सिंह जहांगीर, बहुजन समाज पार्टी के जगतार सिंह ख्वासपुर, गुरजिंदर सिंह रंधावा, फतेह सिंह तुड़, सरबजीत सिंह भरोवाल, कर्म सिंह फतेहाबाद, जंग बहादुर सिंह तुड़ मौजूद थे।