{"_id":"56f2c8ed4f1c1ba558f14d24","slug":"profit-profit-in-kapurthala-record-in-kapurthala-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में रिकार्ड 3000 आवेदनों से 429 ठेकों के लिए कमाए 9.22 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में रिकार्ड 3000 आवेदनों से 429 ठेकों के लिए कमाए 9.22 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज एंड टैक्सेशन कार्यालय में बुधवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने पर बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन से विभाग को 429 ठेकों के लिए 9.22 करोड़ रुपये राजस्व के तौर पर प्राप्त हुए हैं। शाम करीब छह बजे तक जिले के चार सर्किलों में लगभग 959 ऑफलाइन और 2044 आवेदन ऑनलाइन हासिल हुए हैं।
असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर(एईटीसी) कपूरथला परमजीत सिंह ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में 10 की बजाय 25 ग्रुप होने से छोटे ठेकेदारों में काफी उत्साह है। अब तक ऑफलाइन तौर पर सर्किल कपूरथला के पांच ग्रुपों के लिए 146, फगवाड़ा के सात ग्रुपों के लिए 170, भुलत्थ के सात ग्रुपों के लिए 363 व सुल्तानपुर लोधी के छह ग्रुपों के लिए 280 आवेदन आए हैं।
इनसे आवेदन राशि के तौर पर 2.72 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। ऑनलाइन 2044 आवेदनों से 6.5 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। इस बार भी पिछले साल की तरह 429 ठेकें अलॉट किए जाएंगे। इनमें किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। एईटीसी ने बताया कि 27 मार्च को जालंधर रोड स्थित फुलकारी पैलेस में सुबह नौ बजे से ड्रा निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसकी अध्यक्षता डीसी-कम-ऑब्जर्वर कपूरथला जसकिरण सिंह और एक्साइज विभाग की ओर ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर जसपाल गर्ग बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल के 117 करोड़ से इस बार 125 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।
इस बार ठेकों पर शराब के ब्रांड व रेट लिखे डिसप्ले बोर्ड भी अनिवार्य किए जाएंगे। एक्साइज पॉलिसी में मिनीमम दाम के साथ मैक्सिमम दाम भी प्रिंट होगा। मिनीमम से कम और मैक्सिमम से ज्यादा दाम वसूलने वालों पर भारी भरकम जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है।