{"_id":"56f6be3c4f1c1be62bf14d58","slug":"orop-army-man-confrence-protest-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओआरओपी को लेकर राज्यस्तरीय सैनिक इंसाफ सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओआरओपी को लेकर राज्यस्तरीय सैनिक इंसाफ सम्मेलन
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में राज्यस्तरीय सैनिक सम्मेलन के दौरान मंच पर पूर्व सैनिक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों द्वारा वन रैंक वन पेंशन को लेकर यूनाइटेड फ्रंट आफ एक्स सर्विसमैन गुरदासपुर के प्रबंधों में राज्यस्तरीय सैनिक इंसाफ सम्मेलन धारीवाल मिल ग्राउंड में आयोजित किया गया।
इसमें राष्ट्रीय चेयरमैन मेजर जनरल सतबीर सिंह एसएम (रिटा.) ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के प्रति रोष जाहिर करते कहा कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में पूर्व सैनिकों के साथ बेइंसाफी की गई है। सैनिकों के हक में बिल पास होने के बावजूद केन्द्र सरकार की गलत सोच के चलते देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को इंसाफ लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जंतर मंतर से लेकर देश के कोने कोने तक अपने हक के लिए सैनिक पीछे नहीं हटेंगे।
इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सैनिकों तथा देश भक्ति की कोरियोग्राफी आदि पेश की गई। रैली में पूर्व सैनिक पूरे जोश से शामिल हुए। इस मौके पर लेफ्टिनेट जनरल केजे सिंह भागोवालिया, ब्रिगेडियर जीएस रंधावा, ब्रिगेडियर जीएस काहलों, कर्नल जीएस सैनी उपस्थित थे।