{"_id":"60fd74158ebc3e587e1aa502","slug":"nia-to-investigate-197-kg-heroin-case-amritsar-news-pkl421275224","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : एनआईए करेगी 197 किलो हेरोइन मामले में जांच, एसटीएफ ने जनवरी 2020 को अकाली नेता की कोठी से पकड़ी थी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : एनआईए करेगी 197 किलो हेरोइन मामले में जांच, एसटीएफ ने जनवरी 2020 को अकाली नेता की कोठी से पकड़ी थी खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। 197 किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में अकाली नेता अनवर मसीह, अफगान नागरिक अरमान बशअरमल, अंकुश कपूर व महिला सहित अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अब इस मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) जांच शुरू करने वाली है। एनआईए बहुत जल्द इसके लिए अमृतसर पहुंच आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू करने वाली है। इससे पहले स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रायल कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। एनआईए के पास जांच पहुंचने के बाद केस की सुनवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी की स्पेशल कोर्ट (मोहाली) में होगी।
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने जनवरी 2021 में सुल्तानविंड रोड पर स्थित अकाली नेता अनवर मसीह की कोठी पर दबिश देकर 197 किलो हेरोइन पकड़ी थी। एसटीएफ ने तब इसमें मुख्य आरोपी अंकुश कपूर, उसकी दोस्त तमन्ना गुप्ता, अफगानी नागरिक अरमान बशअरमल, पॉलीवुड अभिनेता मनतेज मान, अकाली नेता अनवर मसीह, कांग्रेसी पार्षद के बेटे साहिल शर्मा और सुखबीर सिंह हैप्पी को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने करीब 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रायल कोर्ट में चालान पेश किया था।
अभी भी पकड़ से दूर है किंगपिन
मामले का किंगपिन इटली में बैठा अमृतसर मूल का सिमरजीत सिंह है। जिसने समुद्र के रास्ते हेरोइन की खेप गुजरात भेजी थी। इस खेप में से करीब 200 किलो हेरोइन अमृतसर के कारोबारी अंकुश कपूर को बेची गई थी। जिसे अनवर मसीह की कोठी में रखकर उसे दोगुनी बनाने के लिए अफगान नागरिक अरमान को अफगानिस्तान से यहां बुलाया गया था। तब एसटीएफ ने मौका से केमिकल के दो ड्रम और बड़ी मात्रा में 60 किलो से ज्यादा नशीला पाउडर भी बरामद किया था।
विज्ञापन
80 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दी थी कोठी
एसटीएफ की जांच में सामने आया था कि जिस कोठी से 197 किलो हेरोइन बरामद हुई थी, वह अकाली नेता अनवर मसीह ने 80 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि कोठी किराये पर देने के लिए डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों (किराये पर घर देने से पहले किरायेदार की जानकारी संबंधित पुलिस थाना को देनी होती है) की अवहेलना की थी।