फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MLA Navjot singh Sidhu Paid his Pending Electricity Bill

पंजाब: फजीहत के बाद नवजोत सिद्धू ने भरा बिजली का बिल, जुर्माना राशि के साथ जमा करवाया 

Mon, 05 Jul 2021 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 11:02 AM IST
सार

भीषण बिजली संकट से जूझ रहे पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर कहा कि पंजाब में उपभोक्ताओं को बिजली की 300 यूनिट मुफ्त दी जानी चाहिए। उन्होंने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया है। सिद्धू ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने की मांग की।

विज्ञापन
MLA Navjot singh Sidhu Paid his Pending Electricity Bill
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में भीषण बिजली संकट पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह देने के बाद सामने आया था कि पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने खुद अपना बिजली बिल नहीं भरा है। दो दिनों की फजीहत के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर का बिजली का बिल जुर्माना राशि के साथ जमा करवा दिया है। उनके घर का बिजली बिल 8 लाख 67 हजार 450 रुपये बकाया था, जिसे उन्होंने शनिवार को जुर्माना राशि के साथ पावरकॉम को ऑनलाइन अदा कर दिया। 

विज्ञापन


ईस्ट डिवीजन के एक्सईएन मनोहर सिंह का कहना है कि सिद्धू ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत विभाग की तरफ से केस लगाया हुआ है। इसमें सिद्धू के घर के बिजली कनेक्शन का बिल सही करने का मामला विभाग के पास विचाराधीन था। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह उनसे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के कार्यालय से फोन पर ऑनलाइन बिल का भुगतान करने संबंधी सूचना मांगी गई थी। ऑनलाइन भुगतान से एक नंबर आता है, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि बिल का भुगतान हो गया है। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को ही स्थिति स्पष्ट होगी।    
विज्ञापन



रविवार को कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में उपभोक्ताओं को बिजली की 300 यूनिट मुफ्त दी जानी चाहिए। इतना ही नहीं सिद्धू ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया है। पंजाब में बिजली की दरें काफी महंगी हैं। राज्य में महंगी बिजली भी मुद्दा है। सिद्धू ने कहा कि घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने ट्वीट किया कि पंजाब पहले ही 9,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी मुहैया कराता है लेकिन हमें घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए और कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिभार को 10 से 12 रुपये प्रति इकाई बढ़ाने के बजाये तीन से पांच रुपये प्रति इकाई की दर पर उन्हें बिजली दी जानी चाहिए। इसके अलावा कटौती किए बिना उन्हें चौबीस घंटे बिजली मुहैया कराई जानी चाहिए और (300 इकाई तक) निशुल्क बिजली दी जानी चाहिए... ऐसा निश्चित ही किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed