{"_id":"612a63188ebc3e494c7de1c7","slug":"manisha-gulati-salutes-the-courage-and-spirit-of-pregnant-woman-rajni-gurdaspur-news-pkl424930045","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा गुलाटी ने गर्भवती महिला रजनी की हिम्मत व जज्बे को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा गुलाटी ने गर्भवती महिला रजनी की हिम्मत व जज्बे को किया सलाम
विज्ञापन
गुरदासपुर। पंजाब राज्य महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी शनिवार को गुरदासपुर पहुंचीं। उन्होंने मेहनत व दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ महिलाओं के लिए रोल माडल बनी रजनी से मुलाकात की और उनके जज्बे को सलाम किया। मनीषा गुलाटी के साथ कमीशन के वाइस चेयरपर्सन अमृतवीर कौर, एसपी हेडक्वार्टर नवजोत सिंह, तहसीलदार अरविंद सलवान, नायब तहसीलदार तरसेम लाल और डीएसपी परमिंदर सिंह भी आए थे।
चेयरपर्सन गुलाटी ने बताया कि रजनी पति की मौत के बाद सास-ससुर व बच्चे के गुजारे के लिए मेहनत कर महिलाओं के लिए रोल माडल बनी हैं। पंजाब राज्य महिला कमीशन रजनी के साथ खड़ा है। रजनी की अगले सप्ताह से पेंशन लग जाएगी और वह सरकार से अपील करेंगी कि रजनी को कामकाज चलाने के लिए एक पक्का स्टाल लगाकर दिया जाए। इसके अलावा बच्चे की सारी पढ़ाई मुफ्त करवाई जाएगी। उन्होंने रजनी को प्रशंसा पत्र व वित्तीय सहायता देकर सम्मानित भी किया।
भाई की गाड़ी में बेचे राजमाह-चावल
धारीवाल निवासी रजनी के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई है। पति की मौत के बाद घर चलाना मुश्किल हो गया। घर में कोई कमाने वाला नहीं था, इसलिए उन्होंने सारी जिम्मेदारी खुद उठा ली। रजनी ने गुरदासपुर के बटाला रोड सामने विशाल मेगा मार्ट पर कड़ी चावल, राजमाह चावल बनाकर बेचना शुरू कर दिया। रजनी अपने भाई की कार में सामान बनाकर लाती हैं।