फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indigo Srinagar-Jammu flight entered Pakistan airspace due to bad weather

खराब मौसम का असर:फिर पाक हवाई क्षेत्र में घुसा इंडिगो का विमान, 15 मिनट पड़ोसी मुल्क के एयरस्पेस में रहा

Mon, 26 Jun 2023 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 01:40 PM IST
सार

10 जून को भी मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में घुस गई थी। वह फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ी थी। लेकिन चंद मिनटों में ही मौसम खराब हो गया। हवा के साथ उड़ान को पाकिस्तान एयर स्पेस में जाना पड़ा था।

विज्ञापन
Indigo Srinagar-Jammu flight entered Pakistan airspace due to bad weather
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीनगर से जम्मू आ रहा इंडिगो का विमान (फ्लाइट नंबर- 6ई-2124) रविवार को खराब मौसम के कारण दो बार पाकिस्तान के एयर स्पेस में प्रवेश कर गया। 15 मिनट तक पाकिस्तानी एयर स्पेस में चक्कर काटने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से अमृतसर में लैंड करवाया गया। 15 दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले 10 जून को भी मौसम खराब होने के कारण अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस में चला गया था। तब विमान 31 मिनट तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में रहा था।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार रविवार दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर श्रीनगर से इंडिगो के विमान ने जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह मौसम खराब होने के कारण जम्मू-कश्मीर से कोट जैमल के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। करीब पांच मिनट तक विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस में रहा और सियालकोट होते हुए जम्मू की तरफ बढ़ गया। 
विज्ञापन


जम्मू में भी खराब मौसम था, इससे यह वहां भी लैंड नहीं हो सका। इसके बाद विमान ने अमृतसर का रुख किया। शाम 4 बजकर 15 मिनट के करीब यह विमान दोबारा पाकिस्तान सीमा में प्रवेश हुआ। जम्मू के कड़ियाल कलां से दाखिल यह विमान दोपहर 4 बजकर 25 मिनट के करीब अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव के पास से भारतीय सीमा में लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले नौ बार लगाए चक्कर

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो के विमान के पाकिस्तानी एयर स्पेस में जाने से पहले दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। यह फ्लाइट डायवर्जन जम्मू और लाहौर की देखरेख में हुआ। इंडिगो फ्लाइट ने लैंड होने से पहले नौ बार अमृतसर एयरपोर्ट के चक्कर लगाए। इसके बाद फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दी गई और फिर इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed