{"_id":"5e4182f88ebc3ee5b802e210","slug":"firing-on-hindu-leader-in-dhariwal-friend-died-gurdaspur-news-pkl36599121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः गुरदासपुर में हिन्दू नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ 10 गोलियां, तीन महीने पहले हटाई गई थी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः गुरदासपुर में हिन्दू नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ 10 गोलियां, तीन महीने पहले हटाई गई थी सुरक्षा
Tue, 11 Feb 2020 10:22 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
अशोक कुमार, हनी महाजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरदासपुर जिले में कस्बा धारीवाल के डडवां रोड पर सोमवार देर शाम दो अज्ञात नौजवानों की ओर से शिवसेना हिंदुस्तान उत्तर भारत के यूथ विंग के प्रमुख हनी महाजन पर गोलियां चला दी। इसमें महाजन के साथी की मौत हो गई और वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम लगभग पौने छह बजे हनी महाजन अपने साथी अशोक महाजन निवासी धारीवाल की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात नौजवान स्विफ्ट कार में आए और आते ही दोनों पर अंधाधुंध करीब दस फायर किए। इस फायरिंग में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हनी महाजन की टांगों पर चार गोलियां लगी।
वहीं फायरिंग के बाद आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सिवल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया जहां से हनी महाजन को एस्कॉर्ट अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह अस्पताल पहुंचे और बाद में मौके का जायजा लेने के लिए धारीवाल गए। इसी दौरान कई अन्य संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे जिसमें शिवसेना बाल ठाकरे के हरविंदर सोनी और रोहित महाजन शामिल थे।
वहीं आईजीपी बार्डर रेंज सुरेन्द्र पाल सिंह परमार ने बताया कि हनी महाजन अपनी दुकान बंद कर अशोक की दुकान पर चला गया था। अभी जांच चल रही है। हमलावर अज्ञात हैं लेकिन पुलिस गहनता से छानबीन कर सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई है।
हनी महाजन को पिछले साल सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। फिर बाद में एजेंसियों की जांच के बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। फिलहाल जांच करने के लिए वह खुद घटनास्थल पहुंच रहे हैं।