{"_id":"cc766c8e68b676ae8766139f0d875538","slug":"election-campaign-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के दौरान नहीं देंगे नशे को बढ़ावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के दौरान नहीं देंगे नशे को बढ़ावा
ब्यूरो/ अमर उजाला,अमृतसर
Updated Tue, 11 Mar 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और खडूर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि वह लोकसभा के चुनाव को नशा विरोधी अभियान के रूप में लड़ेंगे।
अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में तरनतारन और खडूर साहिब क्षेत्र नशे का गढ़ बन गया है। तरनतारन में ही नशे के कारण 1700 से अधिक युवक मौत का ग्रास बन गए है। क्षेत्र के 68 प्रतिशत से अधिक युवक नशे का शिकार हो चुके हैं। तरनतारन को नशा मुक्त करवाने के लिए यहां से अकाली-भाजपा उम्मीदवार को हराना समय की जरूरत है। गिल मंगलवार को अमृतसर में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
हरमिंदर गिल ने कहा कि वह अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान किसी भी तरह के नशा को बढ़ावा नहीं देंगे। वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेक कर अरदास करके आए हैं कि वह चुनाव प्रचार के दौरान नशा बांटने के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे साथ ही खडूर साहिब क्षेत्र को नशा मुक्त करने का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
गिल ने कहा कि वह चुनाव बिना पैसे व बिना नशा के लड़कर एक मिसाल पैदा करने जा रहे है। लोगों से भी अपील है कि जो नेता नशा और पैसे दिखाकर उनका वोट खरीदता है उनको अपने इलाके में भी आने न दे। उन्होंने कहा कि तरनतारन में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। कोई भी गुटबाजी नहीं है।