फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   deepu win match, pathankot deepu win restling, deepu win badi maali contest, amritsar

बड़ी माली मुकाबला दीपू पहलवान पठानकोट ने जीता

Thu, 30 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 30 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
deepu win match, pathankot deepu win restling, deepu win badi maali contest, amritsar
छिंज मेले में विजेता को सम्मानित करते सैल चेयरमैन व कमेटी सदस्य। - फोटो : amarujala
गांव सुंदरचक्क में बाबा लखदाता यूथ क्लब की ओर से वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एससी के सेल चेयरमैन जोगिंद्रपाल ने बाबा लखदाता की दरगाह पर चादर चड़ाकर मेले का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


छिंज मेले में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा से आए 200 के लगभग नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। छोटी माली का मुकाबला काका सुजानपुर तथा संजू पठानकोट के मध्य हुआ, जिसे सुजानपुर के काका ने जीता। बड़ी माली का मुकाबला दीपू पहलवान पठानकोट तथा राज पहलवान गुरदासपुर के मध्य हुआ। इसे पठानकोट के दीपू पहलवान ने जीता। 
विज्ञापन


विजेताओं को नकद राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जोगिंदरपाल ने क्लब को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की। जोगिंदर पाल ने कहा कि पहलवानी और कुश्ती हमारे पंजाबी सभ्याचार को पहचान देती है। इस अवसर पर शंम्भू दत्त, पवन, जगमोहन, अश्वनी, मनोज, कुलदीप, मोहित, बलजिंद्र, केवल, रोमी इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed