फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two heroin smuggler arrested, punjab crime, amtitsar

बीएसएफ ने सरहद से काबू किए दो तस्कर, 26 किलो हेरोइन बरामद

Fri, 09 Sep 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर/फिरोजपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर/फिरोजपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
two heroin smuggler arrested, punjab crime, amtitsar
बीएसएफ के अधिकारी बार्डर से पकड़ी हेरोइन दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ ने सरहद से दो अलग-अलग जगहों एक अरब तीस करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्तौल और कारतूस समेत दो भारतीय तस्करों को काबू किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं, जिनसे गहन पूछताछ की गई है। ये दोनों घटनाएं बीओपी फतेहपुर सेक्टर अमृतसर और बीओपी शाहपुर सेक्टर गुरदासपुर में घटी हैं।

बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि 7 सितंबर को सेक्टर अमृतसर की बीओपी फतेहपुर के पास लगी फेंसिंग के गेट नंबर-87 पर जब किसान कंटीली तार पार खेत में से कामकाज कर गांव लौट रहे थे तो बीएसएफ ने ट्रैक्टर की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर से पांच करोड़ रुपये की एक किलो हेरोइन बरामद हुई। उसी समय बीएसएफ ने सुखदेव सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी छनकाला जिला अमृतसर और दिलबाग सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी पंजोरिया को काबू किया। बीएसएफ का कहना है कि इन दोनों के संबंध पाकिस्तानी तस्करों के साथ हैं और हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। उक्त दोनों तस्करों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


डीआईजी कटारिया ने बताया कि गुरदासपुर की बीओपी शाहपुर के पास बीएसएफ की बटालियन 70 के जवान 7 और 8 सितंबर की रात को ढाई बजे गश्त कर रहे थे। फेंसिंग के साथ-साथ चल रहे थे कि जवानों को किसी वस्तु फेंकने की आवाज सुनाई दी जिस कारण जवान सतर्क हो गए। जब उस जगह पर सर्च अभियान चलाया तो फेंसिंग में फंसी हुई एक प्लास्टिक की पाइप में 25 किलो हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अरब 25 करोड़ रुपये कीमत है। इसके अलावा एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह कारतूस, एक पाक मोबाइल व दो पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed