फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three Himachal youths dies after car hit bike in Amritsar

हिमाचल के तीन युवकों की मौत: अमृतसर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल चला रहा था गाड़ी

Tue, 22 Apr 2025 07:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में बड़ा हादसा हुआ है। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। यह हादसा सोमवार-मंगलवार रात को हुआ है। 

विज्ञापन
Three Himachal youths dies after car hit bike in Amritsar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमृतसर के स्थानीय रामतलाई चौक से एलिवेटिड पर रॉन्ग साइड में जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। तीनों युवक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। वे तीनों अमृतसर के सौ फुटी रोड पर एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार टैक्सेशन विभाग के किसी अधिकारी की है। उसका ड्राइवर पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल है।

विज्ञापन


मृतकों के परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के हमीरपुर जिले के गांव बड़वाल निवासी विशेष शर्मा, नूरपुर के गांव गुरचल निवासी अभिषेक शर्मा और गांव लखनत निवासी विवेक शर्मा अमृतसर के सौ फुटी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। विवेक को कुछ दिन पहले ही विशेष व अभिषेक ने अमृतसर में रेस्टोरेंट में नौकरी दिलवाने के लिए बुलाया था। तीनों रोजाना शाम को रेस्टोरेंट में नौकरी करते और देर रात दो बजे काम खत्म करने के बाद दोबुर्जी स्थित अपने किराये पर लिए गए कमरे में चले जाते थे।
विज्ञापन


सोमवार की रात को तीनों काम निपटाने के बाद अपनी बाइक पर दोबुर्जी इलाके के लिए निकले थे। उनकी बाइक रामतलाई चौक से एलिवेटेड रोड पर रॉन्ग साइड में आ रही थी। पुल के ऊपर पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान तीनों दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed