फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   shootout, amritsar shoot out, boy shoot in dispute, boy serious in shootout, amritsar

अमृतसर में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, गंभीर

Thu, 13 Oct 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 13 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
shootout, amritsar shoot out, boy shoot in dispute, boy serious in shootout, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
तुंग बाला कृपाल कालोनी में बुधवार रात 10 बजे पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने 22 साल के युवक सागर के सिर पर गोली मार दी। सागर अपने पिता बब्बल के साथ घर के बाहर सैर करने के लिए निकला था। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। अब तक सागर की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही डीसीपी जे.एलनचेजियन सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गोली मारने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरूकर दी। पुलिस ने केस में अमित कुमार, जैंकी, मलकीत, सपेला, लाल किंग, राजा और 2-3 अन्य लोगों को नामजद किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सागर का कुछ माह पहले मामूली बात पर गैंगस्टर अमित और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। अमित इस झगड़े को लेकर मन में रंजिश रखे हुए था। बुधवार रात सागर अपने पिता के साथ घर के बाहर थोड़ी दूरी पर सैर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तीन-चार बाइकों पर आरोपी आए। आरोपियों ने आते ही सागर को घेर लिया। अमित ने पिस्तौल निकाली और सीधा सागर के माथे पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। 


डीसीपी जे.एलनचेजियन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी फरार हैं। पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed