{"_id":"575165404f1c1b2438109664","slug":"raid-hindu-cooprative-bank-crime-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कोआपरेटिव बैंक में पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू कोआपरेटिव बैंक में पुलिस का छापा
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
Updated Fri, 03 Jun 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में सर्च करते हुए पुलिस पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू कोआपरेटिव बैंक की मेन ब्रांच डलहौजी रोड में पुलिस ने वीरवार को दबिश दी।
पुलिस के आने का कारण था लोन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के रजिस्टरी ओर प्रापर्टी के कागजात बैंक की ओर से वापस न दिया जाना था। इस पर आवेदक के रिश्तेदार ने कोर्ट में केस फाइल किया था।
डीएसपी सिटी मनोज कुमार ठाकुर, एसएचओ थाना डिवीजन एक हरकृष्ण सिंह व पुलिस पार्टी के साथ बैंक चेयरमैन के पास सर्च वारंट लेकर पहुंचे। सर्च के दौरान उन्हें कोई डाक्यूमेंट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विक्रम के परिजन सुनील जोशी की ओर कोर्ट में केस फाइल किया गया है। इसमें उसने कहा कि दो वर्ष पहले लोन लेने के लिए अपने कागजात जमा करवाए थे, लेकिन लोन नहीं मिला था। जबकि उसके कागजात यही रह गए थे।
डीएसपी मनोज ने कहा कि जब विक्रम कागजात लेने आया तो बैंक ने कागजात देने से मना कर दिया था, जिस पर उसके परिवार में से सुनील जोशी ने केस फाइल किया था। डीएसपी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हम सर्च करने आए थे। इसके लिए आगे की जांच जारी है। बैंक चेयरमैन राकेश शर्मा का कहना है कि बैंक की शाख को खराब करने के लिए यह सब किया जा रहा है। बैंक ने उन्हें डिफाल्टर घोषित किया है। बैंक की ओर से खुद अपने स्तर पर जांच की जाएगी।