फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   phagwara youth killed in ameriaca, punjab news, crime news, phagwara

फगवाड़ा के युवक की अमेरिका में हत्या

Wed, 26 Oct 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फगवाड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला/फगवाड़ा Updated Wed, 26 Oct 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
phagwara youth killed in ameriaca, punjab news, crime news, phagwara
संदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो
छह माह पहले ही अमेरिका गए फगवाड़ा के एक युवक की मिसीसिपी के मैरीडियन शहर में 22-23 अक्तूबर की रात करीब डेढ़ बजे लुटेरे ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह वासी उच्चा पिंड के रुप में की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

जानकारी के अनुसार 22 साल का संदीप उर्फ सन्नी कपूरथला के एक एजेंट की मार्फत 6 महीने पहले ही मैक्सिको के रास्ते करीब साढ़े 26 लाख रुपये लगाकर अमेरिका पहुंचा था। वहां पर 21 लाख रुपये का बांड भरने के बाद उसको वर्क परमिट मिला था। सन्नी एक गैस स्टेशन के पास स्टोर में काम करता था। 22-23 अक्तूबर की रात को हथियारबंद लुटेरे स्टोर में घुस आए और सन्नी को पिस्तौल दिखाकर नगदी लूटने का प्रयास किया।


सन्नी उनसे भिड़ गया तो लुटेरों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद सन्नी गिर गया, उसने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सन्नी की मौत से फगवाड़ा में उसके गांव में शोक की लहर है। सन्नी के दो भाई फ्रांस में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed