{"_id":"6a5af22e063cf87f170750ad","slug":"minor-beaten-to-death-in-amritsar-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: माैसेरा भाई बना रहा था अवैध संबंध का दबाव, ठुकराने पर पीटकर नाबालिग को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ते शर्मसार: माैसेरा भाई बना रहा था अवैध संबंध का दबाव, ठुकराने पर पीटकर नाबालिग को मार डाला
Sat, 18 Jul 2026 08:57 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:57 AM IST
सार
सैलून में काम करने वाली नाबालिग पर उसका माैसेरा भाई नाजायज संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उस पर चोरी का गलत आरोप लगाया। मामला पंचायती स्तर पर सुलझ गया था लेकिन आरोपी रंजिश पाले था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर की 15 वर्षीय नाबालिग की चोरी के आरोप में मारपीट से मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में विनित कुमार उर्फ हनी, नन्नू, मलकीत सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों ने शव को कार में जालंधर ले जाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के भाई ने जालंधर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद अमृतसर पुलिस के साथ संपर्क कर केस दर्ज हुआ।
भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सैलून में काम करती थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे विनीत कुमार उर्फ हनी ने उसे फोन कर बहन को लेकर अमृतसर बुलाया। पीड़ित अपने माता-पिता, बहन और एक दोस्त के साथ कार से अमृतसर पहुंचा।
विज्ञापन
विनीत ने अपने रूपनगर स्थित घर में नाबालिग पर सोने की अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया। भाई के इन्कार करने पर विनीत ने उसे पीटा और कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद विनीत और नन्नू ने कमरे में नाबालिग के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद भाई ने अपनी बहन को बेहोश और नग्न पाया। मौसी द्वारा कपड़े पहनाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।