{"_id":"5708e4ad4f1c1b5913c810d3","slug":"gangster-arrest-gangster-arrest-in-batala-four-arrest-in-batala-arrest-with-weapon-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में गैंगस्टर गिरोह के चार सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में गैंगस्टर गिरोह के चार सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घन्नियां के बांगर पुलिस ने गैंगस्टर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे हथियार बरामद किए हैं जबकि मुख्य आरोपी गैंगस्टर राजू कट्टा फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने थाना घनियां के बांगर के तहत गांव जांगला में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गांव पारोवाल साइड से आ रही कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार राकेश कुमार, मनिंदर सिंह खैहरा, सुबेग सिंह और कुलदीप सिंह को काबू कर लिया जबकि उनका एक साथी गैंगस्टर राजू कट्टा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
उन्होंने बताया कि केशा के कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल व पांच कारतूस, मनिंदर सिंह खेहरा से एक पिस्तौल व एक कारतूस, बंटी से एक किरच और कुलदीप सिंह मानक से चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि राजू कट्टा, केशा हेरोइन तस्कर है और सुबेघ सिंह उर्फ बंटी, मनिंदर सिंह और कुलदीप सिंह मानक हेरोइन कोरियर का काम करते हैं। आज भी उन्होंने हेरोइन का सौदा करना था जिसके बारे में राजू कट्टा को पता था।
उन्होंने बताया कि उनसे पकड़े हथियार उत्तर प्रदेश के कानपुर से खरीदे थे और केशा के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 10 केस दर्ज है जिससे हेरोइन बरामद हुई थी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी राजू कट्टा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।