फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, fraud to wife, fraud in phagwara, husband get another marriage, amritsar

धोखे से लिया तलाक फिर दूसरी शादी रचाई

Sun, 28 Aug 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 28 Aug 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
fraud, fraud to wife, fraud in phagwara, husband get another marriage, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
थाना सिटी पुलिस ने पहली पत्नी को धोखे में रखकर व अदालत को गुमराह कर एक तरफा तलाक हासिल करने और दूसरी शादी रचाने वाले एनआरआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एनआरआई आयोग के निर्देश पर दर्ज मामले में दूसरी पत्नी को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि एनआरआई अपने एनआरआई पत्नी से बेटा न होने पर नाराज था। 
विज्ञापन


यूके निवासी जसवंत कौर मूल निवासी गांव शंकर जिला जालंधर ने पंजाब राज कमीशन फॉर एनआरआई को भेजी शिकायत में बताया कि उसकी शादी परविंदर सिंह वासी संधू फार्म हाउस, न्यू मॉडल टाउन, फगवाड़ा के साथ यूके के एक गुरुद्वारा में 19 सितंबर 1987 को हुई थी। उसके एक बेटा हुआ जिसकी मौत हो गई। बाद में उसके एक बेटी हुई।
विज्ञापन


उसका पति लड़का न होने से नाराज था। पति ने उसके पास से तलाक हासिल करने के लिए अदालत में उसका गलत पता देकर तलाक ले लिया। कुछ समय बाद ही संदीप कौर पुत्री गुरदीप सिंह वासी सेमी जिला जालंधर के साथ दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंत कौर ने अदालती फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील की और डिग्री खारिज करवा दी। यह मामला अभी अदालत के विचाराधीन है। जसवंत कौर ने परविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई मांगी। शिकायत की जांच एसपी फगवाड़ा ने की।


इसमें खुलासा हुआ कि परविंदर सिंह ने अपनी पत्नी जसवंत कौर यूके का गलत पता अदालत में दिया। उसके खिलाफ पत्नी को धोखे में रखने और अदालत को गुमराह करने के आरोप साबित हुए। थाना सिटी पुलिस ने परविंदर सिंह व उसकी दूसरी पत्नी संदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed