{"_id":"56defe3f4f1c1b956f8b456a","slug":"bribe-taken-constable-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक मामले में बेगुनाह करने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले चौकी हंबड़ा में तैनात कांस्टेबल सतनाम सिंह को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चौकी के अंदर पैसे लेते गिरफ्तार किया। आरोपी कांस्टेबल सतनाम सिंह के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसएसपी विजिलेंस रुपिंदर सिंह ने कहा कि गांव खहरा बेट के रहने वाले दर्शन सिंह के खिलाफ थाना लाडोवाल में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। इसकी तफ्तीश सतनाम सिंह के पास थी। दर्शन सिंह ने कांस्टेबल सतनाम सिंह से उसे मामले से बेगुनाह करने की सिफारिश की। इस पर सतनाम ने दस हजार रुपये बतौर रिश्वत मांग लिए।
सतनाम ने दो हजार रुपये एडवांस ले लिए बाकी के पांच हजार रुपये मंगलवार को देने थे और तीन हजार रुपये काम होने के बाद देने थे। दर्शन सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। जैसे ही दर्शन सिंह ने मंगलवार को आरोपी कांस्टेबल सतनाम सिंह को पैसे दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।