{"_id":"d4b14f36d258df00cef53fbe618f0754","slug":"amritsar-police-chilli-eyes-prisoner-run-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुलाजिमों की आंख में मिर्च झोंक कैदी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुलाजिमों की आंख में मिर्च झोंक कैदी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात नौ बजे कत्ल के केस का आरोपी इलाज के दौरान गुरु नानक देव अस्पताल से तीन पुलिस मुलाजिमों की आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गया।
तीनों पुलिस मुलाजिमों सुखप्रीत, जोबनजीत सिंह, जसबीर सिंह को सस्पेंड कर उनके खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कैदी के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्जकर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।
जेल अधीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि गांव कुहाला तहसील लोपोके के रहने वाले तजिंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 2002 में हत्या के आरोप में थाना लोपोके पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। 13 दिसंबर को आरोपी को हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
हालत बिगड़ने पर उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया। तब से आरोपी वार्ड-4 में उपचारधीन था। शनिवार रात नौ बजे वह तीन पुलिस मुलाजिमों की आंख में मिर्च झोंक भाग निकला।