फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Police arrest four accused from border areas

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: हाईअलर्ट के बीच आठवीं के छात्र समेत चार आरोपी पकड़े, लुधियाना धमाके में IED सप्लाई का आरोप  

Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
सार

आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने बताया कि आरोपी सविंदर सिंह और दिलबाग सिंह को 18 मई को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान उन्होंने बताया कि उन लोगों ने पाकिस्तान आधारित तस्कर हाजी अकरम से हेरोइन की खेप 12 मई की रात को मंगवाई थी, जो दोनों ने 500-500 ग्राम बांट ली।

विज्ञापन
Amritsar Police arrest four accused from border areas
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले हाईअलर्ट के बीच अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमृतसर के सीमांत गांवों में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार, विस्फोटक सामग्री और हेरोइन बरामद की गई है। काबू किए जाने वालों में एक आठवीं कक्षा का छात्र भी है, जो तस्करों के संपर्क में था। एसटीएफ ने यह बड़ी कार्रवाई पंजाब में छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर मनाए जाने वाले घल्लूघारा से पहले की। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम आईजी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीष चावला ने दी। पुलिस ने शहर में विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके धनोए कलां निवासी हरप्रीत हैप्पी, चक्क अल्लाह बख्श दिलबाग सिंह उर्फ बागो और धनोए खुर्द सविंदर भल्ला के अलावा आठवीं कक्षा के एक छात्र को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि छात्र को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद चाइल्ड केयर सेंटर, लुधियाना भेज दिया गया है। जबकि गिरफ्तार तीन अन्य लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे

आईजी चावला ने बताया कि आरोपी सविंदर सिंह और दिलबाग सिंह को 18 मई को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान उन्होंने बताया कि उन लोगों ने पाकिस्तान आधारित तस्कर हाजी अकरम से हेरोइन की खेप 12 मई की रात को मंगवाई थी, जो दोनों ने 500-500 ग्राम बांट ली। रिमांड के दौरान उक्त हेरोइन दोनों से बरामद कर ली गई।  दिलबाग सिंह ने माना कि उसके पास दो पाकिस्तानी सिम भी है, जिनके जरिए वह पाकिस्तानी तस्करों से बात करता है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नोकिया का मोबाइल फोन, जिसमें 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड थे, भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिलबाग उर्फ बागो ने माना कि लुधियाना कोर्ट कांपलेक्स में 23 दिसंमबर 2021 को हुई विस्फोट में वह शामिल था। उसने यह भी माना कि सीमांत गांव बलड़वाल में ड्रोन के जरिए उसने आईईडी भी बरामद की, जो आईएसआई के इशारे पर भेजी गई। आईईडी उसने चौगांवा गांव के अड्डा पर अमृतसर के गांव पंजू कलाल निवासी सुरमुख उर्फ सम्मू को दी। बागो ने बताया कि उसने लुधियाना बाईपास पर आईईडी पंजाब पुलिस के बर्खास्त मुलाजिम गगनदीप सिंह को दी, जो लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में हुए विस्फोट में मारा गया था। उन्होंने बताया कि बागो से की गई पूछताछ के बाद पंजू कलाल गांव के सुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया। 


एसटीएफ ने जनवरी और फरवरी 2022 में तीन आईईडी बरामद की थी, जिन्हें पंजाब में विस्फोटों के लिए इस्तेमाल किया जाना था। आईजी ने बताया कि आठवीं के छात्र को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसने गिरफ्तार किए गए उक्त तीनों आरोपियों सविंदर सिंह उर्फ भोला, दिलबाग सिंह उर्फ बागो और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी को मोबाइल फोन पर इंटरनेट सर्विसेज देने की भूमिका निभाई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आठवीं कक्षा के छात्र की तस्करी में कोई सीधी भूमिका नहीं है। इस लिए एसटीएफ अदालत में इस बच्चे को इस केस से डिस्चार्ज किए जाने की प्रार्थना करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed