फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, leg, cut, murder, deadbody, burn

किशोर की टांगें काटकर हत्या, शव को जलाया

Mon, 11 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 11 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
amritsar, leg, cut, murder, deadbody, burn
कस्बा शहबाजपुर के नजदीक गांव कुहाड़का के लापता किशोर का शव सोमवार को जली हुई हालत में नहर के किनारे पाया गया।
विज्ञापन


मृतक पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसके एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। इसके चलते लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या करने के बाद दोनों टांगें काट दी और बाद में शव नहर किनारे पराली में रखकर जला दिया।

मृतक के पिता के बयान पर थाना सदर तरनतारन पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की के परिवार वाले घर से फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ज्ञान सिंह ने थाना सदर तरनतारन पुलिस को दिए गए बयानों में बताया कि उसका लड़का अवतार सिंह (17) 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था।

वह 9 जनवरी की रात अपने दोस्तों के साथ किसी विवाह समागम में शामिल होने के लिए गया था। इसके बाद वह घर वापस नही आया। इस पर उन्होंने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञान सिंह ने बताया कि उसके लडके के पास के गांव में रहने वाली लड़की से संबंध थे। इन संबंधों के चलते ही लड़की ने 9 जनवरी की रात अपने परिवार के साथ मिलकर धोखे से उनके लड़के को अपने बुलाया।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसके लड़के  का कत्ल कर दोनों टांगो काट दी। और शव को नहर किनारे पराली में रख कर जला दिया। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी गोइंदवाल व थाना सदर तरनतारन के प्रभारी बलजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर लड़के के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लड़की के परिजन घर से फरार है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed