{"_id":"5bbcdbb0867a5528376414f9","slug":"91539103664-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पार्किंग को लेकर चली तलवारें और दातर, 2 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पार्किंग को लेकर चली तलवारें और दातर, 2 घायल
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डल्हौजी रोड पर फिर हुई खूनी भिड़ंत
ट्रक पार्किंग के विवाद में चलीं तलवारें, दो घायल
रविवार रात दुकान मालिक पर किया गया था जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। डल्हौजी रोड पर सोमवार देर रात पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा करने और रेत का ढेर लगाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर तलवारें और दातर चल गए। इससे दो लोग घायल हो गए। घायल कुलविंद्र सिंह व जगदीप सिंह अमरूदां वाली झुग्गियां मोहल्ला के रहने वाले हैं। थाना एक की पुलिस ने घायल कुलविंद्र के बयान पर 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह और जगदीप सिंह इंडियन गैस एजेंसी के ट्रक चलाते हैं। डल्हौजी रोड पर बंद पड़ पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों को स्टार्ट कर काम पर जाने लगे। वहां रेत के ढेर और अपने ट्रक पार्क करने वाले हरभजन सिंह, उसके बेटे सतनाम सिंह और नरिन्द्र सिंह के साथ मिलकर तलवारों और दातरों से हमला कर दिया। जांच कर रहे एएसआई लेख राज ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
इससे पहले रविवार देर रात डल्हौजी रोड स्थित यैलो बनाना दुकान के मालिक आयुष पर 24 से अधिक युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दरात से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। युवक की दोनों बाजू फ्रैक्चर हैं और सिर पर दरात और तलवारों के 6 गहरे घाव हैं। सोमवार और मंगलवार पूरा दिन पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी करती रही लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। आयुष के भाई उदय ने बताया कि आरोपियों ने दातर, तलवारों से वार किए और फिर हवा में फायर करते फरार हो गए। थाना-1 की पुलिस ने रिंका, पुष्कर, राजू, शम्मी, बड़ा चिड़ी, छोटा चिड़ी, निक्कू, छोटा भुल्लर और जीत पर आईपीसी की धारा 307, 323,324, 148, 149, 427, 342, 120-बी पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।