{"_id":"5c45f4f5bdec227395216b2f","slug":"81548088565-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगडे के दौरान हुई फायरिंग में युवक के बाजू में गोली लगी,घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगडे के दौरान हुई फायरिंग में युवक के बाजू में गोली लगी,घायल
विज्ञापन
झगडे़ में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल
नामजद दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों में से तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव चाहल गिल्ल में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक के बाजू पर गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते उसे बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया। थाना कादियां पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दज किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापामारी करके मामले में नामजद आरोपी हरपाल सिंह, गुरिंदर कौर और सुलखन सिंह निवासी गांव चाह गिल्ल को अड्डा धारीवाल थिंद से गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में गोली लगने से घायल हुए लखविंदर सिंह निवासी चाह गिल्ल ने बताया था कि आरोपी हरपाल सिंह, गुरदीप कौर, गुरिंदर कौर, सुलखन सिंह, इंद्रजीत सिंह, लवप्रीत सिंह सभी निवासी चाह गिल्ल सभी ने एक सलाह होकर उसकी मारपीट की और आरोपी लवप्रीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उसको मार देने की नीयत से उस पर दो फायर किए। एक फायर उसकी बाजू में लगा तो दूसरा फायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके पर से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने लखविंदर सिंह के बयान पर उक्त दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।