{"_id":"5bcb5747bdec2269b8462e30","slug":"61540052807-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी,एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी,एक की मौत दूसरा घायल
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
बटाला। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर इलाके के गांव रियाली कलां के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में प्रवासी युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को बटाला अस्पताल से अमृतसर के श्री गुरू नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसआई महिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह निवासी गांव रियाली खुर्द ने बताया कि उसका पोल्ट्री फार्म है। उसके पास प्रवासी पवन ऋषि (28) और बलविंदर सिंह काम करते हैं। वीरवार की देर रात को बाइक पर दोनों अलीवाल से वापस आ रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे पवन ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई और बलविंदर सिंह घायल हो गया। एसआई ने आरोपी वाहन चालक फरार है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।