फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   यैलो लाइन के बाहर ट्रक खड़ा करने वाले ड्राइवर पर मामला दर्ज

यैलो लाइन के बाहर ट्रक खड़ा करने वाले ड्राइवर पर मामला दर्ज

Mon, 10 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
यैलो लाइन के बाहर ट्रक खड़ा करने वाले ड्राइवर पर मामला दर्ज
युवक की मौत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

पठानकोट। डल्हौजी रोड पर यैलो लाइन से बाहर खड़े ट्रक से टकराकर युवक की मौत के बाद पुलिस ने हिमाचल निवासी ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या, लोकपथ में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि मृतक शुभम के पिता सुरिंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बेटा अपनी बाइक पर आगे और वह अपनी स्कूटी से उसके पीछे-पीछे आ रहे थे। एसडीएम कोर्ट के सामने सड़क पर पार्क किए ट्रक से टकराकर शुभम की मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक छोड़ कर मौके से भाग गया। तफ्तीश में पता चला कि ट्रक चालक का नाम दुर्ग बिंदराबन हिमाचल निवासी रविंद्र कुमार है। एसआई ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed