फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गैर कानूनी ढंग से रेत की निकासी करने के आरोप में एक ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज

गैर कानूनी ढंग से रेत की निकासी करने के आरोप में एक ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गैर कानूनी ढंग से रेत की निकासी करने के आरोप में एक ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रेत खनन के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने रेड की तो ट्रैक्टर-ट्राली चालक रेत से भरी ट्राली छोड़कर हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक पुलिस ने गांव धर्मकोर्ट पतन के पास दरियाई क्षेत्र में रेड करके एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ गैर कानूनी ढंग से रेत की निकासी करने के आरोप में 21 खान एवं खनिज (विकास औैर विनियम) एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी मौके पर से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया है, जिसमें दो सैकड़ा रेत है। पुलिस ने यह कार्रवाई ब्लाक प्रसार अधिकारी मैनेजर कम माइनिंग अफसर जिला उद्योग केेंद्र बटाला की शिकायत पर की है। डेरा बाबा नानक पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को माइनिंग अफसर जिला उद्योग केंद्र बटाला करणबीर सिंह ने शिकायत की थी कि संबंधित दरियाई क्षेत्र में रेत की गैरकानूनी ढंग से निकासी हो रही है। शिकायत के आधार वह और पुलिस टीम गांव धर्मकोर्ट पतन पहुंचे। वहां एक रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली आई। पुलिस ने उसे रोकने के लिये इशारा किया। पुलिस का इशारा देखते ही ट्राली चालक वहीं अपनी ट्राली छोड़ भाग गया। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि जो ट्राली चालक अपनी रेत की भरी हुई ट्राली को वहीं छोड़ भाग गया था, उसकी पहचान गगनदीप सिंह निवासी धर्मकोर्ट पतन के रूप में हुई हैै। एएसआई बलविंदर सिंह ने आगे बताया कि पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ 21 माइंज एंड मिनिरल (डिवेल्पमैंट एंड रेगूलेशन ) एक्ट 1957,379 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed