{"_id":"5babb51b867a557ece01ea6f","slug":"51537979675-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी दूसरे की जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे की जमीन दिखाकर बैंक से लिया कर्ज
आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दूूसरे की जमीन को धोखे से अपने बेटे के नाम करके बैंक को वह जमीन दिखाकर डेढ़ लाख का कर्ज लेने के आरोप में सेखवां पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना सेखवां के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि गुरनाम सिंह निवासी ठीकरीवाल गोराया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लक्खा सिंह और उसके बेटे चन्नण सिंह निवासी ठीकरीवाल गोराया ने मिलीभगत करके उसकी जमीन हड़पने की नीयत से वह जमीन अपने बेटे चन्नण सिंह के नाम कर दी। जो जमीन उसने उसको पहले ही बेच दी थी। धोखाधड़ी से इस जमीन को आगे पंजाब ग्रामीण बैंक को दिखाकर उसपर डेढ़ लाख का लोन ले लिया। ऐसा करके उक्त बाप-बेटे ने उससे धोखाधड़ी की है। पुलिस की ओर से आरोपों की इंक्वायरी की गई तो आरोप ठीक सिद्ध हुए। थाना सेखवां में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।