फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुरानी रंजिश के चलते छुट्टी आये फौजी ने युवक पर फायरिंग की,युवक गंभीर घायल

पुरानी रंजिश के चलते छुट्टी आये फौजी ने युवक पर फायरिंग की,युवक गंभीर घायल

Mon, 18 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते छुट्टी आये फौजी ने युवक पर फायरिंग की,युवक गंभीर घायल
छुट्टी पर आए फौजी ने युवक को गोली मारी
विज्ञापन

फौजी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
छुट्टी पर आए फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से एक युवक पर फायरिंग करके उसे गंभीर घायल कर दिया। गोली युवक की जांघ में लगी। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। अलीवाल थाना पुलिस ने इरादा ए कत्ल और आर्म्स एक्ट के तहत फौजी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना रविवार की देर रात अड्डा घन्नियां के बांगर में हुई। मामले की जांच कर रहे एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि गांव घन्नियां के बांगर के रहने वाले जतिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह और छुट्टी पर आए फौजी हरपाल सिंह के बीच 6 महीने पहले झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता कराया था, जिसमें फौजी हरपाल सिंह ने अपनी गलती मानी थी। इसके बाद से ही फौजी अपने विरोधी जतिंदर सिंह से रंजिश रखने लगा। इन दिनों फौजी हरपाल सिंह छुट्टी पर गांव आया था।
विज्ञापन

रविवार की देर रात जतिंदर सिंह और उसका दोस्त मनदीप अड्डा घन्नियां के बांगर में फलों की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान हरपाल सिंह मोटरसाइकिल पर दो अन्य साथियों समेत आया औैर जतिंदर सिंह से गाली गलौच करने लगा। इसके बाद हरपाल सिंह फौजी से अपनी लाइसेंसी 315 बोर राइफल से जतिंदर सिंह पर फायरिंग कर दी। एक गोली जतिंदर सिंह की जांघ में लगी। फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस थाना अलीवाल में फौजी हरपाल सिंह वासी घन्नियां के बांगर, उसके साथी अजय पाल और राणा वासी मजियांवाली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed