फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जेल में ऑपरेशन क्लीन, 1

जेल में ऑपरेशन क्लीन, 1

Fri, 16 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जेल में  ऑपरेशन क्लीन, 1
जेल से 18 मोबाइल बरामद, तीन नामजद
विज्ञापन

गैंगस्टर सांठगांठ करके जेल में मंगवाते है मोबाइल, सीसीटीवी बेकार
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सेंट्रल जेल में आपरेशन क्लीन के चलते कुल 17 मोबाइल पकड़े गए हैं। जिनमें तीन कैदियों (एक हवालाती, दो कैदी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला थाना गेट हकीमां में जेल सुपरिंटेंडेंट आशीष कपूर के बयानों पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच चौकी फताहपुर इंचार्ज हरदीप सिंह कर रहे हैं।
जेल अधीक्षक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि जेल में चेकिंग के दौरान एक फोन हवालाती प्रदीप कुमार निवासी पिस्टन कालोनी (कोट मित्त सिंह) व निर्मल सिंह व गुरमुख सिंह निवासी भकना खुर्द (दोनो कैदी) के पास से बरामद किया है। तीनों एक ही मोबाइल से अलग-अलग सिम के जरिये बात किया करते थे। इसी तरह जेल के अलग-अलग हिस्सों में 17 मोबाइल मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। मोबाइल फोन के ईएमआई नंबरों से किन-किन नंबरों के सिम का प्रयोग किया गया है, इसकी जांच के लिए साइबर क्राइम टीम से मदद ली जा रही है। वैसे मामला पंजाब पुलिस के पास है। एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


जेल के मुख्य गेट का सारा स्टाफ बदला
जेल अधीक्षक आशीष कपूर ने जेल के मुख्य गेट का सारा स्टाफ बदल दिया है। यही नहीं जिन-जिन स्टाफ की मिलीभगत जेल में बंद गैंगस्टरों व अपराधियों से है, उनकी शिनाख्त के लिए जेल प्रबंधन पूछताछ में जुटा है। जेल प्रबंधन को आशंका है कि जेल में मोबाइल पहुंचाने के लिए मोटी रकम स्टाफ लेकर पहुंचाते हैं, इस बिंदु पर भी जांच चल रही है। आशीष कपूर कहते हैं कि जेल सुधार गृह है यहां किसी को बिगड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed