फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विवाह के लिए नाबालिग लड़की को तंग परेशान करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज

विवाह के लिए नाबालिग लड़की को तंग परेशान करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज

Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विवाह के लिए नाबालिग लड़की को तंग परेशान करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध मामला दर्ज
विवाह के लिए दबाव बनाने वाले पिता-पुत्र पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। नाबालिग को विवाह के लिए परेशान करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ थाना दीनानगर में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एक नाबालिग लड़की ने दीनानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है और 17 वर्ष की है। उसे एक नौजवान पलविंद्र सिंह पुत्र उर्फ सोनू सतनाम सिंह गांव गवालिया स्कूल आते-जाते समय परेशान करता है। शुक्रवार को भी वह मोपेड पर स्कूल से आ रही थी तो आरोपी ने उसे परेशान किया। वह विवाह के लिए दबाव बनाता है। उसके इंकार करने पर कई तरह की धमकियां भी देता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पलविंदर के पिता सतनाम सिंह ने भी उसे फोन करके उसके बेटे के साथ विवाह करवाने के लिए दबाव बनाया था। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed