फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दिन दिहाड़े लड़की के अपहरण का किया प्रयास

दिन दिहाड़े लड़की के अपहरण का किया प्रयास

Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दिन दिहाड़े लड़की के अपहरण  का किया प्रयास
दिनदहाड़े लड़की के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

गुरदासपुर। गांव चावा की रहने वाली गुज्जर परिवार की एक लड़की का दिनदहाड़े चार नौजवानों ने अपहरण करने का प्रयास किया, मगर महिलाओं की बहादुरी और मौके पर पहुंची पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

थाना तिब्बड़ की पुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ गांव भंदेर के मोड़ के पास गुरदासपुर पुराना शाला रोड पर पशुओं को चरा रही थी। इस दौरान 11 बजे के करीब मोजू निवासी मकौड़ा और उसके तीन अन्य साथी आल्टो कार पर सवार होकर आये और उसे जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगे। उसने और उसकी भाभी मौसूमा के विरोध करने पर अपहरणकर्ता उनके साथ उलझ पड़े। भाभी मौसूमा ने पुलिस थाना तिब्बड़ को घटना की सूचना दी। इस पर पास ही गश्त कर रही पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस को देखकर मौजू और उसके साथी अपनी कार छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों की कार कब्जे में ले ली। थाना तिब्बड़ में पीड़ित लड़की के ब्यानों के आधार पर मौजू और उसके साथियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बतया कि बाकि तीन नौजवानों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरु कर दी है। कानूनी कारर्वाई करते हुए लड़की और उसकी भाभी को पुलिस हिफाजत में घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed