फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पोलीग्रीन हाऊस बनाने के नाम पर दो किसान भाईयों से की ठगी

पोलीग्रीन हाऊस बनाने के नाम पर दो किसान भाईयों से की ठगी

Sat, 05 May 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पोलीग्रीन हाऊस बनाने के नाम पर दो किसान भाईयों से की ठगी
पालीग्रीन हाउस बनाने के नाम पर दो भाइयों से करोड़ों की ठगी
विज्ञापन

करीब एक करोड़ दस लाख से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर काम पूरा नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पालीग्रीन हाउस बनाने के नाम पर दो किसान भाइयों के साथ करीब एक करोड़ दस लाख 67 हजार की ठगी मारने के आरोप में दोरांगला पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार दोरांगला पुलिस स्टेशन तहत पड़ते गांव ताजपुर निवासी किसान बलदेव सिंह और गुरभेज सिंह पुत्र कर्म सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को एक फरवरी 2018 को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि आरोपी विशाल भल्ला पुत्र गुलशन कुमार निवासी मजीठा रोड अमृतसर और राजीव कमल निवासी बटाला उनके पास आए। उन्होंने अपने खेतों में एक एक एकड़ जमीन में पालीग्रीन हाउस बनाने का सुझाव दिया। जिसका खर्च करीब 60 लाख प्रति एकड़ बताया। हम दोनों भाइयों ने अपने एक एक एकड़ में पालीग्रीन हाउस बनाने का फैसला किया। इस संबंध में आरोपियों ने तीन तीन लाख रुपये हमसे सिक्योरिटी के रुप में लिए और पंजाब नेशनल बैंक दौरांगला शाखा से हमें इस काम के लिए 38-38 लाख रुपये का कर्ज भी दिलवा दिया। पोली ग्रीन हाउस का काम 90 दिन में पूरा करने का लिखित समझौता हुआ। इस संबंध में सारे कागज भी आरोपियों ने ही तैयार किए। उसके बाद दोनो भाइयों के बैंक खाते से 52 लाख 32 हजार रुपये तथा 52 लाख 35 हजार रुपये अपने बैंक में ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन इसके बाद भी काम को पूरा नहीं किया और अधूरा छोड़ कर चले गए। जो अभी तक पूरा नही किया। इस मामले की जांच दोरांगला पुलिस प्रभारी को सौंपी गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने विशाल भल्ला तथा राजीव कमल के खिलाफ आईपीसी धारा 420, 406 तथा 120 बी अधीन केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed