{"_id":"5c8d19e0bdec2214505450a8","slug":"171552751072-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कतर के लिए रवाना हुआ,मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर। रोजी रोटी कमाने के लिए घर से खाड़ी के देश कतर के लिए निकले दीप सिंह की लाश अजनाला स्थित गावं रायपुर खुर्द में नहर से मिली। दीप सिंह के भाई हाड़ सिंह ने बताया की उसका भाई मेहनत-मजदूरी के लिए कतर गया था। लौटने के बाद वह गांव में ही मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार को वह फिर कतर के लिए रवाना हुआ था। वह भाई दीप सिंह को खुद अजनाला बस स्टैंड पर छोड़ कर आया था। कुछ समय बाद एक रिश्तेदार का फोन आया की उसकी लाश नहर के किनारे पड़ी है। इस पर वह मौके पर पहुंचा। दीप सिंह का मोबाइल, पासपोर्ट व अन्य कीमती समान गायब है। अजनाला पुलिस को सुचना दे दी गई है। डीएसपी हरपाल सिंह ने बताया की पुलिसमामले की जांच कर रही है। एसएचओ अजनाला मनजिंदर सिंह ने बताया की दीप सिंह के शरीर में चोटों के निशान है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।