{"_id":"5bf43ef8bdec2229a47e3981","slug":"171542733560-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच चुनाव की रंजिश में हमला, महिला समेत 4 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच चुनाव की रंजिश में हमला, महिला समेत 4 पर केस दर्ज
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच चुनाव की रंजिश में हमला, चार पर केस
पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने मारपीट और हमला करने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। सुजानपुर थाना प्रभारी डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि गांव खदावर निवासी राजकुमार ने सुजानपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 नवंबर को उनका बेटा अखिल और भतीजा रूपेश रात को खाना खाने के बाद दुकान पर मूंगफली लेने गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ अन्य लड़कों ने उन पर बेसबॉल बैट और दातर से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। राजकुमार ने कहा कि उन्होंने गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था जिसके कारण गांव के ही मनु, मनीष, भानू और उसकी मां मंजू बाला उनसे नाराज थे और मौका पाकर उन्होंने हमला कर दिया। सिविल अस्पताल में करवाए मेडिकल और शिकायत के आधार पर सुजानपुर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी आसवंत सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है।