{"_id":"5b9d3a6b867a557f6c06872e","slug":"161537030763-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप युवक को नामजद कर किया का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप युवक को नामजद कर किया का
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने ही करवाया बेटे का आत्मसमर्पण
खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने का आरोपी युवक काबू
शनिवार को बटाला कोर्ट में किया पेश, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। रेफरेंडम 2020 और खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बटाला पुलिस ने एक युवक को थाना रंगड नंगल में दर्ज मामले में नामजद करके काबू किया है। वहीं थाना रंगड नंगल में आरोपी के पिता ने ही अपने बेटे का आत्म समर्पण पुलिस के सामने करवाया। पुलिस ने आरोपी की पहचान रविप्रीत सिंह निवासी बटाला के रूप में बताई है। थाना रंगड नंगल के एसएचओ हरिकृष्ण ने बताया कि आरोपी रविप्रीत सिंह निवासी उमरपुरा बटाला को देर रात उसके पिता ने ही थाने में पेश किया है। पुलिस ने उसी वक्त आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी से किसी भी प्रकार की कोई रिकवरी नहीं हुई है।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी रविप्रीत को शनिवार को बटाला कोर्ट में पेश किया गया है जहां से कोर्ट ने आरोपी का पुलिस को दो दिन का रिमांड दिया है। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी की इस मामले में क्या भूमिका थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के बारे में पुलिस इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बता रही है। पुलिस ने आरोपी रविप्रीत सिंह को थाना रंगड नंगल में 31 मई 2018 को दर्ज एफआईआर नंबर 46 में नामजद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रंगड नंगल में हत्या का प्रयास करने, 11, 12, 13, 17, 18, अनलॉफुल एक्टविटी (प्रीवेंशन) एक्ट 1967, आर्म्स एक्ट, 66-ए, 66-एफ आईटी समेत अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इससे पहले एक जून 2018 को बटाला पुलिस ने खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दो युवकों से दो रिवाल्वर, दीवारों पर लिखने वाला स्प्रे पेंट, इसके अलावा सिख रेफरेंडम 2020 से संबंधित पोस्टर, और एक मोटरसाइकल भी बरामद किया था। तीनों की पहचान धरमिंदर सिंह उर्फ कमांडो (21) निवासी गांव हरपुरा बटाला, किरपाल सिंह (26) निवासी तरनतारन और रविंदर सिंह उर्फ राजा वासी गांव दौलतपुर कादियां के रूप में हुई थी। उस समय पुलिस का कहना था कि युवकों का उद्देश्य इलाके में खालिस्तानी विचारधारा को फैलाना था। मुख्य आरोपी धरमिंदर सिंह सेना की 105 यूनिट राजपूताना राईफल्स में सैनिक था और जनवरी 2016 में भर्ती हुआ था। धरमिंदर सिंह ने टेरोटोरियल आर्मी में 9 महीने की बेसिक ट्रेनिंग ली थी, जिसमें हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी शामिल थी। राजा ने ही धरमिंदर और किरपाल को दो रिवाल्वर दिए थे। तीनों के खिलाफ थाना रंगड नंगल में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद तीनों की निशानदेही पर आठ जून को निर्मल सिंह और हरनाम सिंह निवासी गांव चक्कअड़ाला (दोनों भाई जो फाइनेंसर का काम करते थे) को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद 28 जून 2018 को अमृतपाल सिंह निवासी तरनतारन को भी गिरफ्तार किया था।