{"_id":"5d24c4eb8ebc3e6c9568d3e5","slug":"156269076818-gurdaspur-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा और तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला नेता के घर में तोड़फोड, हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा और तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला नेता के घर में तोड़फोड, हवाई फायरिंग
Wed, 10 Jul 2019 12:06 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला में गांव भोमा में नशे और तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाली वाल्मीकि सिख मोर्चा की हलका प्रधान हरजीत कौर के घर में कुछ युवक ने हवाई फायरिंग कर तोड़फोड़ की। हरजीत कौर और उसके पारिवारिक सदस्यों ने पड़ोसियों की दीवार फांद कर अपनी जान बचाई। पड़ोसियों की ओर से लाइसेंसी हथियारों की गई जवाबी हवाई फायरिंग पर हमलावर भाग खड़े हुए। थाना घुमान पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरजीत कौर ने बताया कि वह सोमवार की रात को अपने घर की छत पर सो रही थी। उनके घर में करीब 10 लोग आए, जिनमें से वह 4 को जानती है। आते ही हमलावर उसके घर के दरवाजे पर दातर मारने लगे, घर की बिजली की तार भी उखाड़ दी और हवाई फायरिंग करने लगे। वह सभी घर की छत पर सो रहे थे। वह अपने सीढ़ी के जरिये पड़ोसियों के घर में जाकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
हमलावरों का उपद्रव देखकर पड़ोसियों ने अपने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायर किए तो हमलावर भाग खड़े हुए। जाते वक्त जल्दबाजी में हमलावरों की आई 20 कार पुली से टकरा गई, जिस कारण कार का पहिया निकल गया। कार न चलने की सूरत में वह कार को छोड़कर वहां से भाग निकले। हरजीत कौर ने बताया कि उसने गांव में नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। गांव के युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे है। उसका बेटा भी नशा करने लगा था।
विज्ञापन
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के सीनियर सचिव पंजाब सतनाम सिंह ने बताया कि उनके मोर्चे की हलका प्रधान हरजीत कौर ने नशा बेचने वालों को पकड़वाकर पुलिस का काफी हद तक साथ दिया और उन पर पर्चे दर्ज करवाए। अब उसके घर ही हमला हो गया। ऐसा ही चलता रहा तो पुलिस का साथ कौन देगा और कौन नशे के सौदागरों को पकड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि हमलावरों में से कुछ युवक वहीं हैं, जिनके खिलाफ 30 मई को गांव भोमा के ही एक व्यक्ति को नशे की ओवरडोज देकर मारने का मामला दर्ज है, यह लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में थाना घुमाण के एसएचओ हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने हमलावरों की कार को अपने कब्जे में ले लिया है। हरजीत कौर के बयान पर शमशेर सिंह, पीता, जतिंदर सिंह और मलकीत सिंह सभी निवासी गांव भोमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शमशेर सिंह, पीता और जतिंदर सिंह पर पहले ही गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।