फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पैसों के लेनदेन के चलते फाईनैंसर ने चलाई गोली। 19-17-36

गुरदासपुरः पैसों के लेनदेन के चलते फाइनेंसर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा युवक

Fri, 28 Jun 2019 11:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन के चलते फाईनैंसर ने चलाई गोली। 19-17-36
सांकेतिक तस्वीर

गीता भवन मंदिर के सामने पुराना बाजार को निकलते रास्ते पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक फाइनेंसर ने पैसों के लेन देेन के चलते कर्जदार पर गोली चला दी। कर्जदार बाल-बाल बच गया और गोली सामने की दीवार जा कर लगी। पुलिस इस मामले में बयान कलमबंद कर रही है।

विज्ञापन


फाइनेंसर जगजीत सिंह निवासी तुगलवाल से अहित कुमार (हैप्पी) निवासी खजांनचिया मोहल्ला ने उससे कर्ज के रूप में ढ़ाई लाख रुपये लिए थे। अहित लाटरी का काम करता है। अहित कुमार का कहना था कि वह जगजीत को पैसे लौटा चुका था। इसके बाद भी जगजीत ने ब्याज के पांच लाख रुपये बना कर उससे पैसों की मांग रहा था।
विज्ञापन


वह काम के सिलसिलों में हिमाचल रहता है। चार पांच दिन पहले ही लौटा था। तीन दिन पहले फाइनेंसर जगजीत सिंह तीन अन्य समेत घर में आया और धमकी देकर गए कि गोली मार देगें। वह शुक्रवार शाम को काम से गीता भवन रोड के सामने पुराना बाजार को निकलते रास्ते पर था। इस दौरान जगजीत सिंह ने उसे पैसे देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनो में थोड़ी तकरार हुई और वह वापस घर की तरफ जाने लगा। इस दौरान जगजीत सिंह ने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। वह बाल बाल बचा तथा गोली सीधा दीवार में जाकर लगी। इस संबंधी थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। पुलिस अहित कुमार के बयान कलमबंद कर रही है। इसके बाद आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed