फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दया करके जिस युवक को दी थी पनाह,उसी ने ही जान ले ली, आरोपी गिरफ्तार

दया करके जिस युवक को दी थी पनाह,उसी ने ही जान ले ली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
दया करके जिस युवक को दी थी पनाह,उसी ने ही जान ले ली, आरोपी गिरफ्तार
दया करके जिसे दी थी पनाह, उसी ने जान ले ली
विज्ञापन

एक हजार रुपये न देने पर युवक ने सिर पर डंडा मारकर ली बुजुर्ग की जान
मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
अमरा उजाला ब्यूरो
बटाला। कस्बा डेरा बाबा नानक में एक बुजुर्ग ने रहम कर जिस अनाथ युवक को अपने पास रखा था, उसी ने महज एक हजार रुपये के लेन देन में सिर पर डंडा मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। डेरा बाबा नानक पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि अमित कुमार (22) निवासी डेरा बाबा नानक मजदूरी करता है और उसका कोई नहीं है। डेरा बाबा नानक के ही बुजुर्ग मोहन दास के सभी बच्चे चंडीगढ़ में रहते हैं। मोहन दास डेरा बाबा नानक में ही अपने भतीजे के पास रहता था। कोई सहारा न होने की वजह से मोहनदास ने अमित को अपने ही घर में रख लिया था। जानकारी के अनुसार अमित ने मोहन दास से एक हजार रुपये लेने थे। इन्हीं पैसों के लेन देन में सोमवार देर रात दोनों में तकरार हो गई। इसी दौरान नशे की हालत में आरोपी युवक ने बुजुर्ग के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने जब घर में बुजुर्ग को मृत हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डेरा बाबा नानक की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसएचओ ने आगे बताया कि आरोपी अमित कुमार के खिलाफ मृतक मोहनदास के भतीजे नरेश कुमार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed