फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जाली आधार कार्ड समेत अमृतसर पुलिस हिरासत से फरार युवक बटाला से गिरफ्तार

जाली आधार कार्ड समेत अमृतसर पुलिस हिरासत से फरार युवक बटाला से गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
जाली आधार कार्ड समेत अमृतसर पुलिस हिरासत से फरार युवक बटाला से गिरफ्तार
बटाला। जाली आधार कार्ड समेत अमृतसर पुलिस हिरासत से फरार हुए आरोपी युवक को मंगलवार की शाम को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कुल 6 मामलों में नामजद है, जिसमें 4 मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं। बटाला पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ राजन निवासी गांव शेख फत्ता गेट जंडियाला गुरू के रूप में बताई है।
विज्ञापन

बटाला के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरसेवक सिंह पुलिस पार्टी समेत अलीवाल रोड पर गश्त पर थे। इसी दौरान एएसआई गुरसेवक को किसी ने सूचना दी कि गुरप्रीत सिंह उर्फ राजन निवासी जंडियाला गुरु जाली आधार कार्ड जैबीर सिंह निवासी अमृतसर के नाम पर बना कर लोगों से ठगी करता हैं। इस समय वह बटाला के एक निजी पैलेस के पास है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला की अगुवाई में एसएचओ थाना सिविल लाइन गुरचरण सिंह ने पुलिस पार्टी समेत बताए रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर से पकडे गए युवक से एक जाली आधार कार्ड,एक मोबाइल, और एक पुरानी जीप बरामद हुई है ।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने कबूला कि वह 3 जून को एनडीपीएस एक्ट के तहत अमृतसर पुलिस की कस्टडी में अमृतसर कोर्ट में पेशी के लिया आया था, जहां वह पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। वहीं बटाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed