{"_id":"5cd1b9edbdec22077e09ab02","slug":"151557248493-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत पाल ने नशा क्या छोड़ा,दोस्त ने उसकी पत्नी को ही पीट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृत पाल ने नशा क्या छोड़ा,दोस्त ने उसकी पत्नी को ही पीट डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। छेहरटा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति अमृत पाल के शादी के बाद नशा छोड़ने पर उसके साथ नशा करने वालों ने उसकी पत्नी को पीट डाला। पूरी घटना अमृत पाल के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। छेहरटा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अमृतसर के छेहरटा इलाके में रहने वाली महिला संदीप कौर ने बताया कि उसका पति अमृतपाल नशे का आदी था। वह ज्यादातर अपने दोस्त जोधा सिंह के साथ नशा करता था। एक साल पहले शादी होने के बाद अमृतपाल ने नशा करना छोड़ दिया। उसके दोस्त जोधा को यह नागवार गुजरा। उसने साथियों के साथ मिलकर पहले अमृतपाल को घर से बाहर आने को कहा। जब उसने अमृतपाल को बाहर नहीं जाने दिया तो जोधा ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। संदीप कौर के अनुसार वह गर्भवती थी। जोधा सिंह और उसके साथियों द्वारा की गई मारपीट के बाद उसका गर्भ भी गिर गया है।
दूसरी तरफ, जोधा सिंह के पिता का कहना था कि उनका बेटा विदेश जा चुका है। वह यहां नहीं रहता है। उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। अमृतपाल की पत्नी के जोधा सिंह पर लगाए आरोप गलत हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।