फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सर्बजीत शादी के लिये रिश्ता होने में भानी मारता था इस लिये उसकी गोली मार कर दी थी हत्या

सर्बजीत शादी के लिये रिश्ता होने में भानी मारता था इस लिये उसकी गोली मार कर दी थी हत्या

Wed, 24 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सर्बजीत शादी के लिये रिश्ता होने में भानी मारता था इस लिये उसकी गोली मार कर दी थी हत्या
शादी में अड़ंगा डालने पर मारा गया सरबजीत
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में साथ देने वाले युवक समेत आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दूध की सप्लाई करने वाले सरबजीत सिंह निवासी गांव मधरे की हत्या के कारण का बुधवार को पुलिस ने खुलाया किया है। पुलिस का दावा है कि शादी में अड़ंगा लगाने पर दोस्त ने साथी के साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।

पुलिस लाइन बटाला में एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी (डी) कुलवंत सिंह ने बताया सरबजीत सिंह (45) की 4 मार्च की रात दो युवकों ने घर के दरवाजे पर ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि सरबजीत सिंह की जसबीर सिंह निवासी गांव जलोटा थाना दसूहा के साथ अनबन चल रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने जसबीर सिंह पर नजर रखनी शुरू कर दी और 22 अप्रैल को जसबीर सिंह और हत्या में शामिल उसके दोस्त हरप्रीत सिंह निवासी गांव परीता थाना मुकेरियां को श्री हरगोबिंदपुर के लाइटों वाला चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह की शादी के लिए गांव बोपाराय की रहने वाली एक लड़की के परिवार से बातचीत चल रही थी। सरबजीत सिंह उक्त लड़की के परिवार से निकट संबंध रखता था। सरबजीत सिंह उक्त लड़की का रिश्ता कहीं और करवाना चाहता था, इसलिए वह जसबीर सिंह के रिश्ते में अड़ंगा लगा रहा था। जसबीर सिंह को जब पता चला कि सरबजीत सिंह उसका रिश्ता सिरे नहीं चढ़ने दे रहा तो उसने यह बात अपने दोस्त हरप्रीत सिंह को बताई। दोनों ने सरबजीत सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 4 मार्च की रात जब सरबजीत सिंह अपना काम खत्म करके घर वापस जा रहा था। जसबीर सिंह और उसके दोस्त हरप्रीत सिंह उसका पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए, जब सरबजीत अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा तो दोनों ने उसे आवाज दी। जैसे ही सरबजीत ने पीछे मुड़ कर देखा तो उन्होंने उस पर गोली चला दी, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड में लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो- 24जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed