फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जिले में नशीले पदार्थों सहित 10 गिरफ्तार

जिले में नशीले पदार्थों सहित 10 गिरफ्तार

Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में नशीले पदार्थों सहित 10 गिरफ्तार
नशीले पदार्थों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन के एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि नशा तस्करों को पकड़ने के अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने 10 आरोपियों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना खेमकरण की पुलिस ने जसवीर सिंह उर्फ जस्सा को 760 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने हरप्रीत सिंह वासी जामाराए को 150 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने बलजीत सिंह वासी घरियाला को 200 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने सर्वजीत सिंह वासी धर्मचंद कला को 1010 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। पुलिस ने अमरीक सिंह वासी जीयोबाला को भी 7 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने अर्जुन सिंह वासी पलासौर को 300 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। थाना भिखीविंड की पुलिस ने राजविंदर सिंह वासी कलसिया कला और बोहड़ सिंह को गिरफ्तार कर उनसे 700 नशीली गोलियां बरामद कीं हैं। थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने रणधीर सिंह उर्फ सोनी वासी कैरों के घर में छापामारी कर 30 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed