फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शामलाट जगह पर कब्जे की नीयत से मारपीट, महिला समेत तीन घायल

शामलाट जगह पर कब्जे की नीयत से मारपीट, महिला समेत तीन घायल

Wed, 30 May 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
शामलाट जगह पर कब्जे की नीयत से मारपीट, महिला समेत तीन घायल
मारपीट में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

तरनतारन । गांव खान रजादा में शामलाट जमीन पर कब्जे की नीयत से कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव खान रजादा निवासी राजबीर कौर ने बताया कि उनके घर के सामने शामलाट जमीन है। इस जमीन पर राजबीर कौर पशु बांध रही थी। दोपहर ढाई बजे हरदेव सिंह देबी, बलजीत सिंह बल्लू, बलविंदर सिंह बब्बी, गुरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह देबूं आए। आरोपियों ने उससे गाली-गलौज करते कहा कि उक्त जमीन पर कब्जा करने से रोकना महंगा पड़ेगा। राजबीर कौर, उसका पति गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, देवर जगप्रीत सिंह पर आरोपितों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। तीनों को खडूर साहिब के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज एएसआई लखविंदर सिंह ने तीनों घायलों के बयान लेकर आरोपितों के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज किया.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed