फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख की ठगी मारने के आरोप में पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख की ठगी मारने के आरोप में पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

Tue, 06 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख की ठगी मारने के आरोप में पिता-पुत्र पर मामला दर्ज
24 लाख की ठगी के आरोप पर पिता-पुत्र पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिटी पुलिस बटाला ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मारने के आरोप में पिता-पुत्र ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों ही नामजद आरोपी फरार हैं। सिटी पुलिस बटाला के एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी नेहरू गेट बटाला ने पुलिस को एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह राजिंदर सिंह और उसके पिता सतपाल के संपर्क में आया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे गुरसिमरण सिंह को विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये दोनों पिता-पुत्र ट्रेवल एजेंट को दे दिए। इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों को उनके बेटे को न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इन आरोपों की जांच सीआईए स्टाफ बटाला के इंचार्ज ने की तो आरोप ठीक पाये गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर पुलिस थाना सिटी में भूपिंदर सिंह बयानों पर आरोपी पिता और पुत्र ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed