{"_id":"5b9008cb867a557ebe1e7d75","slug":"111536166091-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी गोलीकांड को लेकर हुए तकरार में फायर करने पर 10 नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरगाड़ी गोलीकांड को लेकर हुए तकरार में फायर करने पर 10 नामजद
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी गोलीकांड पर बहस के बाद चली गोली, दो जख्मी
पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर 10 के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। थाना भिखीविंड की पुलिस ने बरगाड़ी कांड को लेकर हुई तकरार में पांच नामजद समेत 10 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
अमरजीत सिंह निवासी भिखीविंड ने बताया कि वह बस कंडक्टर है। वह अपने मालिक सितारा सिंह के पास कैश जमा करवाने के लिए जा रहा था। जब वह अमृतसर-खेमकरण रोड से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसके मालिक सितारा सिंह, उसके भाई अवतार सिंह व गुरप्रीत सिंह आते हुए दिखाई दिए। वह उनके साथ बात करने लगा। इसी दौरान वहां दो कारें आकर रुकीं। इनमें से अमरजीत सिंह सरपंच निवासी पहुविंड, हरजिंदर सिंह सरपंच भिखीविंड, गुरविंदर सिंह, निर्मल सिंह व गुरसेवक सिंह निवासी पहुविंड समेत पांच अन्य लोग बाहर आए। अमरजीत सिंह ने कहना शुरू कर दिया कि बरगाड़ी में हुई बेअदबी कांग्रेसियों ने की है।
इसपर उसके मालिक सितारा सिंह ने कहा कि कांग्रेसी कोई ऐसा काम नहीं करते। इससे गुस्से में आए अमरजीत सिंह ने सितारा सिंह पर गोली चलाने के लिए गन निकाली। जब वह गन पकड़ने के लिए आगे आया तो अमरजीत सिंह ने गोली चला दी। उसके छर्रे उनकी दाई बाजू में लगे। हरजिंदर सिंह ने किरपाण से हमला कर गुरप्रीत सिंह को जख्मी कर दिया। सरपंच हरजीत सिंह ने हवाई फायर किया और अन्य व्यक्तियों ने धक्का-मुक्की की। फायर की आवाज सुनकर लोग वहां पर एकत्रित हो गए। इससे डरकर आरोपी वहां से भाग निकले। थाना भिखीविंड के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह की ओर से मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।