फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congregation gathers in large numbers for the first Parkash Purab of Sri Guru Granth Sahib Ji

Amritsar News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व में उमड़ी संगत

Sat, 12 Sep 2026 06:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 12 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Congregation gathers in large numbers for the first Parkash Purab of Sri Guru Granth Sahib Ji
जलौ और फूलों की सजावट ने मोहा मन, गतका और कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

रामसर साहिब से निकला नगर कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शनिवार को श्री हरिमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। संगत ने गुरु चरणों में माथा टेका और गुरबाणी कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धा अर्पित की।
इस दाैरान गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में आगे बढ़ा। नगर कीर्तन श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में संगत ने जगह-जगह लंगर लगाए और सिख युवाओं ने गतका प्रदर्शन किया। विभिन्न जत्थों ने मधुर गुरबाणी का गायन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह मौजूद रहे। इन प्रमुख हस्तियों ने पांच प्यारों, निशानची और नगाड़ची सिंहों को सिरोपे देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संदेश और सजावट
ज्ञानी अमरजीत सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और गुरबाणी को जीवन का आधार बताया। धामी ने गुरबाणी को मानवता का मार्गदर्शक कहा। इस शुभ अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में विशेष सजावट की गई। हरिमंदिर साहिब में फूलों और दीपमाला की सजावट मनमोहक थी। श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में गुरमत समागम आयोजित हुआ, जिसमें रागी, ढाडी और कविशर जत्थों ने संगत को गुरु जस से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो - 1, 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed