फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Chief Minister Bhagwant Mann announced to give jobs to six thousand women of Punjab in Anganwadi

सीएम भगवंत मान का एलान: पंजाब की छह हजार महिलाओं को आंगनबाड़ी में मिलेगी नौकरी, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन

Fri, 12 Aug 2022 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 04:32 PM IST
सार

बाबा बकाला साहिब में शुक्रवार को रखड़ पुनिया के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में नौकरियां सभी को मिलेंगी, लेकिन इसके लिए कुछ वक्त लग सकता है।  

विज्ञापन
Chief Minister Bhagwant Mann announced to give jobs to six thousand women of Punjab in Anganwadi
रखड़ पुनिया के अवसर पर लोगों को संबोधित करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पंजाब की छह हजार बेटियों और बहनों को आंगनबाड़ी में नौकरी देगी। मान सरकार आने वाले 2-3 माह में इस मामले में नोटिफिकेशन जारी करेगी। बेटियों और बहनों को आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। सीएम मान ने बाबा बकाला साहिब में शुक्रवार को रखड़ पुनिया के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान यह एलान किया। 

विज्ञापन


सीएम मान ने पंजाब के लोगों में आप सरकार के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए महिलाओं को अगले दो-तीन माह में नौकरी देने की बात कही, वहीं राज्य के बेरोजगारों को भी उनकी योग्यता मुताबिक आने वाले दिनों में नौकरी दिए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि आप सरकार बने अभी छह माह भी पूरे नहीं हुए और सरकार ने चार गारंटियां पूरी कर दी हैं। कुछ ऐसी गारंटियां भी पूरी कीं, जो पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके एजेंडे में नहीं थीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार की पहली राखी के अवसर पर प्रदेश में 6 हजार महिलाओं को आंगनबाड़ी में नौकरी देने का एलान किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के बेरोजगारों को लुभाने के अंदाज में कहा कि राज्य में नौकरियां सभी को मिलेंगी, लेकिन इसके लिए कुछ वक्त लग सकता है। इसलिए उन्हें कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए जो उनके परिवार या पंजाब के लिए ठीक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

ਅੱਜ ਰੱਖੜ ਪੁੰਨਿਆ ਦੇ ਪਾਵਨ ਮੌਕੇ ਮੇਰੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਤੋਹਫ਼ਾ ਦਿੱਤਾ…6 ਹਜ਼ਾਰ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਖਾਲੀ ਪਈਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਭਰਾਂਗੇ…ਡਿਗਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਮੇਰੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇ ਫਾਰਮ ਭਰ ਸਕਦੀਆਂ ਨੇ…ਨਾ ਕੋਈ ਰਿਸ਼ਵਤ, ਨਾ ਕੋਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਚੱਲੇਗੀ…ਯੋਗਤਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਵਾਂਗੇ

View attached media content

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 12 Aug 2022




इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के विघटन पर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बत्तीस दांत हैं और शिअद को लेकर उनकी कही बात सच साबित हो रही है। उन्होंने कहा था कि शिअद की शुरुआत 1920 में हुई और 100 साल बाद साल 2019 में खत्म हो जाएगी। आज अकाली दल के अंदरूनी हालात देखते हुए लगता है कि वह खात्मे की ओर तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि अकाली दल की ग्राउंड सपोर्ट खत्म हो गई है। इस कार्यक्रम में भगवंत मान ने एक बार फिर भाईचारक सांझ और रंगला पंजाब की दुआ मांगी, ताकि पंजाब के पुराने दिन लाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed