{"_id":"63f503947abcada8ef0509ab","slug":"bsf-seized-650-grams-of-heroin-at-bharopal-border-amritsar-news-c-16-1-68042-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बीएसएफ ने भरोपाल सीमा पर पकड़ी 650 ग्राम हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बीएसएफ ने भरोपाल सीमा पर पकड़ी 650 ग्राम हेरोइन
Tue, 21 Feb 2023 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने मंगलवार की सुबह अमृतसर सेक्टर के गांव भरोपाल के पास सीमा पर 650 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पाकिस्तान की ओर से तस्करों द्वारा गांव के फेंसिंग ट्रैक के पास फेंकी गई हेरोइन की पुलिस को सूचना दे दी है।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में सीमांत गांव भरोपाल के पास बीएसएफ के जवान मंगलवार की सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने गांव के पास से निकलने वाले फेंसिंग ट्रैक पर एक काले रंग का प्लास्टिक का लिफाफा देखा तो उसे कब्जे में ले लिया। खोलने पर उसके अंदर से एक नीले रंग का लिफाफा मिला, जिसके अंदर हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक उक्त पैकेट बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उक्त रिकवरी के अलावा अभी तक कुछ और सामान बरामद नहीं हुआ।